Panchak : हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त देख कर मांगलिक कार्य किए जाते है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए सफल और दीर्घजीवी होते है। यही कारण है कि पंचक के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के दौरान कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। पंचांग के अनुसार, इस बार 26 जून से शुरू हो चुका है जो कि 30 जून तक रहेगा।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
पंचक के दौरान धनिष्ठा नक्षत्र पड़ने पर घास, लकड़ी जैसी जलने वाली वस्तुएं इकट्ठा करने से परहेज किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आग लगने का भय बना रहता है।
घर की छत नहीं ढलवाना चाहिए
पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो उस वक्त घर की छत नहीं ढलवाना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होता है।
दक्षिण दिशा की यात्रा
ज्योतिष शास्त्र के दौरान पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण को यमराज की दिशा के तौर पर माना गया है। ऐसे में पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नुकसानदेह साबित हो सकता है।