Panchmukhi Hanuman Kavach Path: इस साल का पहला बड़ा मंगल आज यानी 28 मई दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही अगर पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ भक्ति भाव से किया जाए तो बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होकर शुभ समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं और कष्टों को हर लेते हैं। मान्यता है कि पंचमुखी हनुमान कवच का जाप करने से जातक के आसपास एक सुरक्षा आवरण बन जाता है, जो जातक को सभी संकटों से बचाता है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
1. पंचमुखी हनुमान कवच पाठ की विधि
पंचमुखी हनुमान कवच स्तोत्र का जाप करने से पहले स्नान कर खुद को पवित्र कर लें।
स्नान के बाद पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर को किसी लाल आसन पर स्थापित करें।
पंचमुखी हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
इसके बाद पंचमुखी हनुमान कवच स्तोत्र का पाठ करें।
पाठ करने के बाद हनुमान जी को प्रणाम करते हुए अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें।
2. पंचमुखी हनुमान कवच स्तोत्र से लाभ
पंचमुखी हनुमान की आराधना से जातक के भय, रोग-दोष का नाश होता है।
पंचमुखी हनुमान की आराधना करने वाले जातक के जीवन में सुख शांति आता है।
श्री हनुमान कवच से बुराइयों पर जीत मिलती है।
इस कवच स्तोत्र के पाठ से भूत, प्रेत, चांडाल, और बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है।