Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Panki Recipe:आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें बहुत ही कम तेल में बनने वाली हेल्दी और टेस्टी पानकी की रेसिपी

Panki Recipe:आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें बहुत ही कम तेल में बनने वाली हेल्दी और टेस्टी पानकी की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को गुजराती डिश बहुत पसंद होती है। गुजराती स्नैक्स पूरे देश में फेमस है। आज हम आपको गुजराती ब्रेकफास्ट बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे बहुत कम तेल में तैयार किया जाता है। वो डिश है पानकी। केले के पत्ते पर दाल और चावल को मिलाकर बनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पानकी बनाने के लिए जरुरी सामान

दो कप चावल का आटा
आधा कप दही नमक स्वादानुसार एक चौथाई हींग एक चम्मच जीरा दरदरा पिसा अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट लहसुन का पेस्ट दो चम्मच हल्दी पाउडर देसी घी पिघला हुआ
केले के पत्ते
पत्ते पर लगाने के लिए तेल

पानकी बनाने का तरीका

सबसे पहले केले के पत्तों को आधा या तिहाई भाग में काट लें। जिससे कि बराबर-बराबर छोटे टुकड़े हो जाएं। अब किसी गहरे बर्तन में चावल का आटा लें और उसमे दही, नमक और तीन कप गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। अब इस घोल को ढंककर करीब 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें। 4 घंटे बाद ढक्कन को खोलें और इसमे हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाएं। साथ ही लहसुन का पेस्ट, दरदरा पिसा जीरा, हींग डालकर मिक्स करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

केले के पत्ते को धोकर रखें और इस पर थोड़ा सा तेल लगा लें। जिससे कि घोल चिपके नहीं। अब दूसरे केले के पत्ते जिसको तेल से चिकना करें उससे ढंक दें। सारे केले के पत्तों पर पतला घोल फैला लें और ढंक दें। पैन या तवे को गर्म करें और इन पत्तों को ढंक कर पकाएं। जब तक कि पत्ता ब्राउन ना हो जाए। पानकी पकने की पहचान है कि केले का पत्ता खुद ही पानकी को छोड़ देगा। इसका मतलब है कि पानकी रेडी है।
बस अब इसे गर्मागर्म हरी तीखी चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement