आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पैराशूट न खुलने की वजह से पैराटूपर की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 41 वर्षीय राजकुमार तिवारी अन्य पैराटूपर के साथ आगरा के जंपिंग ग्रांउड पर कूदे थे। इस दौरान उनका पैराशूट न खुलने की वजह से एयरक्राफ्ट से सीधे मैदान में गिर गए।
पढ़ें :- NH-927 बन जाने के बाद बाराबंकी से बहराइच की यात्रा 1.25 घंटे में होगी पूरी, घाघरा नदी पर 1130 मीटर का 6 लेन का केबिल से होगा तैयार
जिसकी वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। साथी जवानों ने उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। एसएनएमसी में उनका पोस्टमार्टम कराया गया। राजकुमार प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। राजकुमार पैराटूपरों को प्रशिक्षण देने का काम करते थे।
सैकड़ों छलांग का अनुभव था। इसके बाद भी अपना पैराशूट नहीं खुलने की वजह से मौत हो गई। आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी माह में जूनियर वारंट ऑफिसर की प्रशिक्षण के दौरान पैराशूट न खुलने की वजह से मौत हो गई थी। बीते छह साल में छह पैरायूपर्स की पैराशूट समय पर न खुलने की वजह से मौत हो चुकी है। राजकुमार भी वायुसेना के आगरा स्थित पैरायूपर्स प्रशिक्षण स्कूल में प्रशिक्षक थे।