Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Parineeti- Raghav Engagement: बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए रवाना हुई प्रियंका, 100 से ज्यादा शामिल होंगे मेहमान

Parineeti- Raghav Engagement: बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए रवाना हुई प्रियंका, 100 से ज्यादा शामिल होंगे मेहमान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई 13 मई को दिल्ली में होने वाली है। सगाई में करीब 100 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। अब खबर आ रही है कि बहन परिणीति की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडिया आ रही हैं।

पढ़ें :- इस फिल्म को लेकर अमर सिंह चमकीला की बेटी इम्तियाज अली से खफ़ा, कहा- न्याय नहीं किया गया...

आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका खबर के मुताबिक, परिणीति-राघव की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस में कपूरथला हाउस में होगी। इस वक्त दोनों के परिवार वाले तैयारी में जुटे हैं। एक खबर के मुताबिक, अब उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी इस सगाई में शामिल होंगी।


कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। वह अपने काम को साइड करके केवल परिणीति की सगाई (Parineeti’s engagement) में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।


बता दें कि, सगाई से दो दिन पहले ही परिणीति चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट (Spot at Mumbai airport) किए गए। जहां से दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके बाद दोनों की सगाई की खबरों ने जोर पकड़ लिय़ा। कहा जा रहा है कि सगाई का कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से होगा।

पढ़ें :- प्रेग्नेंसी की फेक खबरों से परिणीति चोपड़ा को हुआ नुकसान, बोलीं-मैं कई प्रोजेक्ट्स से धो बैठी हाथ

 

Advertisement