Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 5 किलो गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार, बैंकॉक बैग में छिपाकर ला रहा था खेप

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 5 किलो गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार, बैंकॉक बैग में छिपाकर ला रहा था खेप

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऐसे यात्री को गिरफ्तार किया है जिसके पास से करीब पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी यह खेप बैंकॉक से दिल्ली लेकर आया था।

पढ़ें :- हवा में 300 फीट नीचे आया एयर इंडिया का विमान, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल

बता दें कि जांच के दौरान अधिकारियों को यात्री के ट्रॉली बैग पर शक हुआ। इसके बाद जब बैग की तलाशी ली गई तो उसके अंदर एक गुप्त केबिन मिला, जिसमें कथित तौर पर गांजा छिपाकर रखा गया था। इसके बाद अधिकारियों ने गुप्त हिस्से को खोलकर मादक पदार्थ बरामद किया और यात्री को हिरासत में ले लिया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स को सामान्य सामान के बीच छिपाकर एयरपोर्ट से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा थी। कस्टम अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किसके लिए यह खेप लेकर आया था और इस तस्करी नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बैंकॉक से दिल्ली तक मादक पदार्थों की तस्करी के इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

Advertisement