Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली का मेट्रो स्टेशन भी बंद, अब तक कुल 18 स्टेशन हो गए बंद

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली का मेट्रो स्टेशन भी बंद, अब तक कुल 18 स्टेशन हो गए बंद

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मुद्दे (NEET Paper Leak Issue) पर जंतर-मंतर पर धरने पर कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे पर अड़े हैं। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बंद (New Delhi Metro Station Close) कर दिया है। इस तरह आज 18 मेट्रो स्टेशनों (18 Metro Station)पर सेवा बंद रहेगी। इससे पहले सुबह 17 मेट्रो स्टेशन (17Metro Station) अगले आदेश तक बंद करने के आदेश किए गए थे।

पढ़ें :- CJP Protest: सीजेपी ने सरकार के सामने रखी तीन मांगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार दोपहर बड़ा अपडेट दिया। मेट्रो निगम की तरफ से बताया गया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी।

डीएमआरसी ने इससे पहले 17 मेट्रो स्टेशन किए थे बंद

इससे पहले 17 अन्य मेट्रो स्टेशन भी बंद किए जा चुके हैं। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं। डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

तीन दिनों से दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद

पढ़ें :- विपक्ष केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

बता दें कि दिल्ली मेट्रो निगम के आदेश पर पिछले तीन दिनों से मेट्रो स्टेशन बंद किए गए। प्रदर्शन से जुड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण बुधवार और बृहस्पतिवार को भी ये स्टेशन लंबे समय तक बंद रहे थे, जिससे कार्यालय जाने वालों, छात्रों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और राजीव चौक स्टेशनों के प्रवेश द्वार करीब 14 घंटे बाद शाम को खोले गए, जबकि अन्य स्टेशन बंद रहे। सोमवार को भी जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ स्टेशन कुछ घंटों के लिए बंद किए गए थे। उधर, जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है।

Advertisement