PBKS vs SRH Head to Head : आईपीएल 2024 का 23वां मैच आज मंगलवार को चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और पैट कमिन्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने इस सीजन अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें दोनों को 2 मैचों में जीत और दो में हार मिली है। ऐसे में पंजाब और हैदराबाद की टीम इस मैच को जीतकर 2 पॉइंट्स हासिल करना चाहेंगी।
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इन दोनों दिनों के बीच अब तक खेले गए मैचों पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का दबदबा भारी रहा है। आईपीएल में दोनों के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 14 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं। जबकि पंजाब किंग्स सिर्फ 7 मैचों को अपने नाम करने में सफल रही है। दोनों टीमें 2023 में आखिरी बार हैदराबाद में भिड़ीं थीं और उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी।
PBKS बनाम SRH कुल मैच – 21
PBKS ने जीते – 07
SRH ने जीते – 14
पढ़ें :- उस्मान तारिक के बल पर बड़बोले हफीज ने किया जीत का दावा! तो सूर्यकुमार यादव, बोले-हम सिलेबस से बाहर का भी सवाल नहीं छोड़ते
टाई या ड्रॉ – 00
आखिरी मैच – सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीता