Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PDA Cycle Yatra : अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा में लखनऊ में सपा नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम

PDA Cycle Yatra : अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा में लखनऊ में सपा नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में सोमवार को ‘PDA साइकिल यात्रा’ (PDA Cycle Yatra) निकाली गई, लेकिन इस साइकिल यात्रा (Cycle Yatra) के दौरान पार्टी के एक नेता की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सपा नेता ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में दम तोड़ दिया। मृतक सपा नेता का नाम रवि भूषण राजन यादव (Ravi Bhushan Rajan Yadav) है। वो सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। इससे पहले केकेसी के पूर्व छात्र अध्यक्ष भी रहे हैं। रवि भूषण (Ravi Bhushan) की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।

पढ़ें :- देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव

साइकिल यात्रा (Cycle Yatra) के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने उन्हें मेदांता में भर्ती कराया था। मगर इलाज के दौरान राजन का निधन हो गया। रवि भूषण राजन (Ravi Bhushan Rajan)  के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। बताया गया कि रवि भूषण भी अखिलेश की ‘PDA साइकिल यात्रा’ में शामिल हुए थे। तब वो एकदम ठीक-ठाक थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ के लालगंज में अखिलेश यादव के जनसभा में बेकाबू हुई भीड़

बता दें कि, प्रदेश की सत्ता में बदलाव के लिए सपा की ओर से पिछड़ा, दलित और अगड़ा PDA साइकिल यात्रा निकाली गई। इसे लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि PDA यात्रा में हर तबके के लोग शामिल हैं। अखिलेश ने कहा कि जहां हम पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक- मुसलमान भाई की बात कर रहे हैं। वहीं, PDA आधी आबादी और अगड़े समाज की भी बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये साइकिल यात्रा भारतीय जनता पार्टी की पोल खोलने का काम करेगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि शायद देश में समाजवादियों की इकलौती यात्रा रही होगी जो 5 हजार किलोमीटर चल चुकी और कई हजार किलोमीटर और चलना है। उम्मीद है जिस संदेश को लेकर साइकिल यात्रा निकली है उसमें सफलता मिलेगी। 2024 में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक सीटें जीतेगी।

Advertisement