कई बार खाना खाने के बाद भी कुछ खाने का मन करता है तो इस क्रेविंग को शांत करने के लिए मूंगफली की चाट हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा आप इसे शाम को स्नैक्स के तौर पर भी ट्राई कर सकते है। पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली न सिर्फ आपके स्वाद को बढ़ाएगी बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं मूंगफली की चाट बनाने का तरीका।
पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes : महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
मूंगफली चाट बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक कप भुना हुआ मूंगफली,
एक प्याज,
एक टमाटर,
आधा कप पनीर,
आधा चम्मच चाट मसाला,
एक चम्मच नींबू का रस,
कुछ अनार के दाने,
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर,
काल नमक स्वाद अनुसार
मूंगफली चाट बनाने का तरीका
पढ़ें :- Besan Toast : बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार
सबसे पहले गैस ऑन करें। गैस पर एक गहरा पैन रखें और एक कप मूंगफली भून लें। भुनने के बाद उसके छिलकों को साफ़ करें। मूंगफली को बेलन के ज़रिये हल्के हाथों से क्रश करें। ध्यान रखें, मूंगफली बारीक नहीं होनी चाहिए बस उसके दो टुकड़े हो जाएं। एक बड़े बाउल में भुनी हुई मूंगफली को निकालें।
अब प्याज और टमाटर को एकदम बारीक काट लें। अब इन्हें मूंगफली वाले बाउल में डालें। उसके बाद इसमें एक मिर्च और पनीर के छोटे छोटे टुकड़े को काटकर डालें।
अब इस मिश्रण में एक चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, काल नमक स्वाद अनुसार और कुछ अनार के दाने डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएं। आपका मूंगफली चाट तैयार है। अब गर्मगर्म चाय के साथ इसका लुत्फ़ उठायें।