Peddi Movie Worldwide Collection: राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर आते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, और ये केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है।
पढ़ें :- जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर फैंस के लिए लिखा ऐसा मैसेज, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की आई भरमार
बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
राम चरण (Ram Charan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है और इसने शानदार शुरुआत की है। लंबे इंतजार, हिट गानों और दमदार ट्रेलर के बाद फिल्म ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म लगातार रिकॉर्ड बना रही है और सिर्फ 3 दिनों में ही दुनियाभर में 236.7 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस बड़ी सफलता को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छाई हुई है।
मेकर्स ने जाहिर की खुशी
फिल्म के पोस्ट में लिखा गया कि ‘पेद्दी’ ने 3 दिनों में 236.7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। साथ ही दर्शकों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करें।
पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस
4 जून को रिलीज हुई है ‘पेद्दी’
इस फिल्म को बुची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों ने फिल्म को और भी दमदार बना दिया है।