लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बुधवार को एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर उनका बयान छलावा है, क्योंकि सत्ता में रहने पर कांग्रेस इसका विरोध करती है। सत्ता में न रहने पर एससी एसटी (SC/ST) और ओबीसी (OBC) वर्ग के हित व कल्याण की बातें करती हैं।
पढ़ें :- कांग्रेस ने सारी अटकलों पर लगाया विराम, राज्यसभा प्रत्याशी के नामों का किया ऐलान, इस चेहरे पर दांव लगाकर मचाई हलचल
1.कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की अब यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी। केन्द्र में बीजेपी से पहले इनकी 10 साल रही सरकार में उनकी सक्रियता में इन्होंने सपा के साथ मिलकर SC/ST का पदोन्नति में आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया इसका यह प्रमाण।
— Mayawati (@Mayawati) September 11, 2024
उन्होंने बुधवार को एक्स पर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है। केन्द्र में भाजपा से पहले इनकी 10 साल रही सरकार में उनकी सक्रियता में इन्होंने सपा के साथ मिलकर एससी व एसटी का पदोन्नति में आरक्षण बिल (Reservation Bill for SC and ST in promotion) पास नहीं होने दिया यह इस बात का प्रमाण है।
पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं
2. इनके द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा, क्योंकि इस मामले में अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही SC/ST आरक्षण को सही से लागू किया।
— Mayawati (@Mayawati) September 11, 2024
इनके द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है क्योंकि इस मामले में अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) लागू किया और न ही एससी एसटी आरक्षण (SC/ST Reservation) को सही से लागू किया।
3. इससे स्पष्ट है कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो इन उपेक्षित SC/ST/OBC वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर इनके हित व कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब सत्ता में रहती है तो इनके हित के विरुद्ध लगातार कार्य करती है। ये लोग इनके इस षडयंत्र से सजग रहें।
पढ़ें :- तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर
— Mayawati (@Mayawati) September 11, 2024
इससे स्पष्ट है कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो इन उपेक्षित एससी एसटी (SC/ST) और ओबीसी (OBC) वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर इनके हित व कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन जब सत्ता में रहती है तो इनके हित के विरुद्ध लगातार कार्य करती है। लोग इनके इस षडयंत्र से सजग रहें।