उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर में तमाम बदलाव आने लगते है जिसमें से एक है हड्डियों का कमजोर होना। हड्डियां कमजोर न हो इसके लिए तीस साल की उम्र से पहले ही डाइट में ऐसी चीजों को शामिल कर देना चाहिए जिससे कमजोर हड्डियों की दिक्कत न हो।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
क्योंकि इस उम्र तक ही बोन मास बनता है, जो कि उसकी मजबूती के लिए जरूरी है, लेकिन यदि आप 40-50 की उम्र में पहुंच चुके हैं, तो बोन हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए आप यहां बताए गए उपायों को कर सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ के अनुसार पचास की उम्र तक महिलाओं और पुरुषों को डेली एक हजार मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। वहीं, पचास से सत्तर साल की महिलाओं को बारह सौ मिलीग्राम कैल्शियम की जरुरत होती है।
ऐसे में यदि आपको बुढ़ापे में अपने बोन्स को स्ट्रांग बनाए रखना है तो खाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम वाले फूड्स को अभी से शामिल करना शुरू कर दें।
कैल्शियम जितना ही विटामिन डी भी हड्डियों के हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। वैसे तो इसका मेन सोर्स सनलाइट है लेकिन इसकी डेली पूर्ति के लिए आप इसके नेचुरल विकल्प अंडे का पीला हिस्सा, डेरी प्रोडक्ट, फैटी फिश जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। डेली छह सौ से आठ सौ इंटरनेशनल यूनिट्स की मात्रा मेंटेन करने की कोशिश करें।
पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
जहां तक हो सके पैदल चलें और वेट लिफ्टिंग जैसे एक्सरसाइज को हड्डियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इससे बोन लॉस की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है। हड्डियों को हेल्दी रखना है तो इससे लगातार काम लेना बहुत जरूरी है।