Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर उछाल, जानिए अपके शहर में है क्या कीमत?

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर उछाल, जानिए अपके शहर में है क्या कीमत?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में हर दिन उछाल हो रहा है। लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण आम जनता की कमर टूट रही है। राजस्थाान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 102 रुपये के अधिक पहुंच गया है।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 102 रुपये पहुंचने में सिर्फ 14 पैसे पीछे है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 28 पैसे का उछाल आया। लिहाजा वहां पर पेट्रोल की कीमत 91.27 रुपये प्रति लीटर पर चला गया, जबकि डीजल 31 पैसे की छलांग लगा कर 81.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

 

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 102.15 94.38
अनूपपुर 101.86 92.39
इंदौर 99.35 90.1
भोपाल 99.28 90.01
जयपुर 97.65 90.25
मुंबई 97.61 88.82
पुणे 96.47 86.13
बेंगलुरु 94 86.64
पटना 93.92 86.94
चेन्नई 93.15 86.65
कोलकाता 91.41 84.57
दिल्ली 91.27 81.73
लखनऊ 89.36 82.1
आगरा 89.12 81.79
रांची 88.57 86.34
चंडीगढ़ 87.8 81.4

 

पेट्रोल 90 पैसे महंगा हुआ वहीं, चार दिनों में ही डीजल 100 पैसे या कहें एक रुपया प्रति लीटर महंगा हो चुका है। बता दें पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे थे।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों मं बढ़ोत्तरी हो गयी।

Advertisement