डिजिटल, पर्दाफाश। फिलीपींस में शुक्रवार को उड़ान प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 विमान हवा में टकरा गए। हादसे में दोनों विमानों में सवार चारों पायलटों की मौत हो गई। घटना के बाद वायुसेना ने इन विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।
पढ़ें :- भारत के युवाओं के योग्य योजक के रूप में प्रधानमंत्री जी हम सबके बीच हैं, जिन्होंने Skill India महाअभियान का किया था शुभारंभ: सीएम योगी
एयरबेस के पास हुआ हादसा
हादसा दोपहर करीब 3:51 बजे मनीला के दक्षिण में लीपा शहर स्थित फर्नांडो एयर बेस के पास हुआ। दोनों विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे, तभी उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक विमान के मलबे के टुकड़े सैन्यकर्मियों के बैरक के पास जा गिरे। फिलीपीन वायुसेना ने कहा है कि जांच पूरी होने तक SF-260 विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पायलटों की ट्रेनिंग में इस्तेमाल होते हैं विमान
SF-260 इटली में निर्मित प्रशिक्षण विमान हैं। फिलीपींस ने 2010-11 के दौरान ऐसे 18 विमान खरीदे थे। इनका इस्तेमाल वायुसेना के पायलटों को उड़ान की ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है।
पढ़ें :- UP चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, उत्पल राय, अवधेश चौहान समेत कई नेता सपा में हुए शामिल
सैन्य आधुनिकीकरण की चुनौती
फिलीपींस अपनी सेना को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन बजट की कमी और योजनाओं में देरी बड़ी चुनौतियां हैं। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच देश के लिए वायुसेना के साथ नौसेना और थलसेना की क्षमता बढ़ाना भी अहम हो गया है।
SHOCKING | Four pilots killed after two military training planes collided mid-air and crashed at Fernando Air Base, south of Manila in the Philippines https://t.co/iL3iliydc5 — The Tatva (@thetatvaindia) October 24, 2026