Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. California Plane Crash : कैलिफोर्निया में लैंडिंग से पहले प्लेन क्रैश, दो यात्रियों की मौत

California Plane Crash : कैलिफोर्निया में लैंडिंग से पहले प्लेन क्रैश, दो यात्रियों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

California Plane Crash :  कैलिफोर्निया के उत्तर-पश्चिम फ्रेस्नो में एक छोटा विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब विमान रनवे पर लैंडिंग करने वाला था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- जिंदगी और मौत से जंग लड़ चुके हैं पाकिस्तानी सिंगर, शाहरुख खान के 'मितवा' गाने से हुए थे मशहूर सिंगर शफकत अमानत अली, ब्लड कैंसर का हुआ था शिकार

बताया जा रहा है कि सबकुछ सही चल रहा था, विमान रनवे पर लैंडिंग करने वाला था, लेकिन रनवे से कुछ दूरी पर ही अचानक से बैलेंस बिगड़ा और विमान नदी के किनारे गिर गया। कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट की तरफ से यह जानकारी दी गई है। विमान ब्लाइथ एवेन्यू पर सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जबकि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्लेन क्रैश की यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर हुई है। एक सिंगल-इंजन पैसेंजर विमान सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास ब्लाइथ एवेन्यू पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि विमान रनवे के आखिरी छोर से करीब 200 गज दूर एक नदी के तटबंध पर जाकर गिरा।

 

पढ़ें :- 'मेरी बेटी को छोड़ दो...' एयरपोर्ट पर अचानक पहुंचे नकाबपोश एजेंट, विमान में चढ़ने से पहले दो यात्रियों को दबोचा
Advertisement