Planetary Parade 2025 : आज रात तारामंडल देखने वालों के लिए एक दुर्लभ अनुभव होने वाला है। ज्योतिष अनुसार ग्रहों का मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता तो इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। 21 जनवरी को एक ऐसा खास संयोग बन रहा है जिसकी वजह से छह ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे जिसे ग्रहीय संरेखण कहा जा रहा है। इसे ‘प्लैनेटरी परेड 2025′ कहा जा रहा है। यह नजारा भारत समेत पूरी दुनिया में दिखाई देगा। यह परेड ग्रहों की एक खास स्थिति के दौरान बनती है। इस प्रकार के ग्रहों का संरेखण अपेक्षाकृत दुर्लभ है, जो खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही और आकस्मिक तारामंडल प्रेमियों दोनों के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।जिन छह ग्रहों की एक पंक्ति बनने वाली है, उनमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस शामिल हैं। हालांकि ये सभी ग्रह अपूर्ण संरेखण में दिखाई देंगे, लेकिन अंतरिक्ष की विशालता में वे एक दूसरे से लाखों किलोमीटर की दूरी पर हैं।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 19 March: नवत्ररात्र के पहले दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े हुए काम
जानकारी अनुसार इस खगोलीय घटना को देखने का सबसे अच्छा समय रात 8 बजे से 11 बजे के बीच का होगा। इस दौरान शुक्र, मंगल, शनि, गुरु, नेप्च्यून और यूरेनस ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे और फिर रात करीब साढ़े 11 बजे से ये गायब होने लगेंगे।
नासा ने कहा कि पूरे महीने अंधेरा होने के बाद, आप पहले कुछ घंटों के लिए दक्षिण-पश्चिम में शुक्र और शनि को देख सकते हैं, जबकि बृहस्पति ऊपर चमकता हुआ दिखाई देता है, और मंगल पूर्व में उदय होता हुआ दिखाई देता है।