Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. घर पर लगाइए मनी प्लांट का पेड़, पैसों की होगी बारिश

घर पर लगाइए मनी प्लांट का पेड़, पैसों की होगी बारिश

By प्रिया सिंह 
Updated Date

तुलसी के पौधे के साथ वास्तु में मनी प्लांट का भी विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु एक्सपर्ट्स का कहना है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि आती है।

पढ़ें :- LED स्क्रीन को इस तरह से करेंगे साफ तो नहीं पड़ेगी स्क्रैच हमेशा दिखेगी एकदम नयी

मनी प्लांट की सुंदरता सबको आकर्षित कर लेती है। कमाल की बात ये है कि शुभ लाभ के हिसाब से भी धन को आकर्षित करती है। आइये जानते है धर में इस पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है, वहां व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। नियमित रूप से मनी प्लांट में पानी देने से वह हरा-भरा रहता है।

पूर्व-पश्चिम दिशा में न लगाएं पौधा

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में परेशानी आती है।

पढ़ें :- Life Mantra : रिश्ते को संवारने के लिए अपनाएं ये टिप्स , पार्टनर से खुलकर बात करें

मनी प्लांट की पत्तियों को रखें ऐसे

अगर मनी प्लांट का पौधा सूख रहा है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। ध्यान रहे कि इसकी पत्तियां जमीन को ना लगे। इससे आपको आर्थिक नुकसान होता है।

मनी प्लांट का पेड़ कभी खरीद के नहीं लगाया जाता यह दूसरे के घरों में चुरा के लगाया जाता है ऐसी मान्यता है कि अगर आप इसको पूछ कर लाएंगे यह फलित नहीं होती है|

Advertisement