नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 16वीं किस्त (16th Installment) 28 फरवरी को जारी होगी। यह जानकारी पीएम किसान (PM Kisan) की वेबसाइट पर दी गई है। अगर आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है और आपको भी 16वीं किस्त (16th Installment) का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं? पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में रजिस्ट्रेशन कराते वक्त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने,पब्लिक फाइनेंशिनेंयल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) द्वारा रिकॉर्ड स्वीकार नहीं करने या किसान द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण आपकी 16वीं किस्त रुक सकती है।
साल में तीन बार मिलती है किस्त
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है।
किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट
किसान, पात्रों की लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं। आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
farmer corner पर क्लिक करें।
नया पेज ओपन होगा।
पढ़ें :- DRDO Pralay missile : डीआरडीओ ने किया प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण , दुश्मन के लिए बनेगी चुनौती
यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
एक फॉर्म खुलेगा। इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।
लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।