नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने 9 जून 2024 की शाम को पद और गोपनीयता की शपथ ली। अब सोमवार को मोदी कैबिनेट में मंत्रालयों का आवंटन भी हो गया है। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय एस जयशंकर , निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय के पास ही रहेगा। जयशंकर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी विदेश मंत्री थे। वहीं, गृह मंत्रालय की कमान अमित शाह के पास ही रहेगी। मनोहर लाल खट्टर को मिला ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय मिला। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय,जीतनराम मांझी को लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्रालय।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
ज्योतिरादित्य सिधिया टेलीकॉम मंत्रालय संभालेंगे।
भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्री की कमान दी गई है।
प्रह्लालाद जोशी को उपभोक्ता मंत्री बनाया गया है।
मोदी सरकार में रवनीत बिट्टू अल्पसंख्यक राज्यमंत्री बनाए गए।
पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा
सर्बानंद सोनोवाल को जहाजरानी मंत्रालय की कमान दी गई है।
टीडीपी नेता राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान मोदी 3.0 में भी शिक्षा मंत्री बने रहेंगे।
किरण रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है।
पढ़ें :- Video-भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- साबित करो कि उन्होंने शराब पी है, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा...
चिराग पासवान को खेल एवं युवा मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।
गजेंद्र शेखावत को कला पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया है।इसके अलावा सुरेश गोपी को पर्यटन कला संस्कृति राज्य मंत्री बनाया गया है।
पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है, जबकि श्रीपद नाईक को ऊर्जा राज्यमंत्री बनाया गया है।
मोदी 3.0 में सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।
शिवराज सिंह चौहान को दो मंत्रालय मिले हैं, उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें कृषि मंत्रालय भी सौंपा गया है।
अश्विनी वैष्णव को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान सौंपी गई है. वैष्णव मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री थे।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा RSS की विचारधारा संविधान के खिलाफ और महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानती है, मेरा शिव-शक्ति में है विश्वास
हरियाणा से बीजेपी नेता और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को पावर मिनिस्टर बनाया गया है। वहीं, श्रीपद नायक एमओएस पावर होंगे।
मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मामलों का प्रभार भी मिल सकता है, तोखन साहू राज्यमंत्री होंगे।
विदेश मंत्रालय की कमान एक बार फिर से एस जयंशकर को दिया गया है।