Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi spoke with the Iranian President : ईद और नवरोज के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे पर हुए हमलों की निंदा की। इसके साथ ही दोनों देशों के नेताओं के बीच शिपिंग मार्ग (होर्मुज) को खोलने और जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बात की और उन्हें ईद और नवरोज़ की शुभकामनाएँ दीं। हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा। क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की।”

राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन ने इस्लामी देशों और पड़ोसियों देशों से भाईचारे की अपील की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “इस्लामी राष्ट्रों और हमारे प्रिय पड़ोसियों के नाम: आप हमारे भाई हैं, और हम आपसे किसी भी प्रकार का टकराव नहीं चाहते। हमारे आपसी मतभेदों का एकमात्र लाभार्थी ‘ज़ायोनी सत्ता’ है। इस #Eid_al_Fitr के अवसर पर, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह हमें इतनी शक्ति और एकता प्रदान करे कि हम #Messenger_of_God (ईश्वर के दूत) की शिक्षाओं के अनुरूप आचरण कर सकें, ताकि हम उसकी प्रसन्नता प्राप्त कर सकें।”

Advertisement