Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने देश में ‘झूठ बोलने का कारखाना’ खोला है…छत्तीसगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कांग्रेस अध्यक्ष

PM मोदी ने देश में ‘झूठ बोलने का कारखाना’ खोला है…छत्तीसगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कांग्रेस अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं की तरफ से ताबड़तोड़ रैलियां की जा रहीं हैं। शुक्रवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ के अभनपुर में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में PM मोदी और अमित शाह आने वाले हैं। वे यहां आकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, झूठ बोलकर कांग्रेस को बदनाम करते हैं। वे कुछ ऐसा ही कर्नाटक में भी किया करते थे, लेकिन हमने कर्नाटक में BJP की 40% भ्रष्टाचार वाली सरकार को हटा दिया।

साथ ही कहा, मोदी सरकार सिर्फ विपक्ष की राज्य सरकारों को परेशान करने का काम करती है।छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से जो पैसा मिलना चाहिए, वो आज भी नहीं मिल रहा है। मोदी जी, यह आपका पैसा नहीं है। यह जनता के टैक्स का पैसा है, उनके हक का पैसा है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस सरकार ने देश में बड़े-बड़े कारखाने खोले हैं। लेकिन PM मोदी ने देश में ‘झूठ बोलने का कारखाना’ खोला है। साथ ही का, PM मोदी कभी लोगों के बीच में नहीं जाते, वे सिर्फ दूर से ही दर्शन देते हैं। लेकिन हमारे नेता आपके बीच में रहते हैं।
इसलिए जो नेता आपके साथ है, आपके लिए काम करता है… उसे ही वोट दें।

पढ़ें :- New Voter Communication Program : घनश्याम शाही,बोले-आज का मतदाता तय करेगा भारत का भविष्य
Advertisement