Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi in Israel: इजरायल में सोशल मीडिया एक्स पर छाए पीएम मोदी, सर्वोच्च संसदीय सम्मान से हुए सम्मानित

PM Modi in Israel: इजरायल में सोशल मीडिया एक्स पर छाए पीएम मोदी, सर्वोच्च संसदीय सम्मान से हुए सम्मानित

By शिव मौर्या 
Updated Date

PM Modi in Israel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वहां पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच मजबूत रिश्तों को दर्शाता है। इन सबके बीच पीएम मोदी की ये यात्रा सिर्फ कूटनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि देशभर में चर्चा का भी विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया एक्स पर उनका नाम खूब सुर्खियों में छाया हुआ है।

पढ़ें :- Video-नेहरू जैकेट पहन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया सरप्राइज, जानें कैसा रहा रियक्शन?

इजरायल में गुरुवार को एक्स की ट्रेडिंग लिस्ट में पीएम मोदी और उनके दौर से जुड़े विषय दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले उनका नाम भी शीर्ष ट्रेंड में शामिल रहा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह हलचल इस बात का संकेत है कि इस्राइल में उनके दौरे को लेकर व्यापक उत्साह और रुचि देखी जा रही है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की संसद केनेसट को संबोधित किया। वह केनेसट में भाषण देने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। वहीं, भाषण के बाद पीएम मोदी को “स्पीकर ऑफ द केनेसट मेडल” से सम्मानित किया गया, जो इजरायल के सर्वोच्च संसदीय सम्मानों में से एक है। यह सम्मान भारत-इजरायल के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और योगदान के लिए दिया गया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने।

 

पढ़ें :- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को धीरे-धीरे ऐसी दिशा में धकेला जा रहा, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जा रहा: राहुल गांधी
Advertisement