Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM Modi Kuwait visit: PM मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से हुए सम्मानित

PM Modi Kuwait visit: PM मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से हुए सम्मानित

By शिव मौर्या 
Updated Date

PM Modi Kuwait visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचे हैं। कुवैत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले- तिरंगा अपने देश में नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे?

वहीं, इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, मैं कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा द्वारा मुबारक अल-कबीर ऑर्डर से सम्मानित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं यह सम्मान भारत के लोगों और भारत और कुवैत के बीच मजबूत दोस्ती को समर्पित करता हूं।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानवमी पर अवकाश का किया ऐलान, 19 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
पढ़ें :- आजम खान के खिलाफ ईडी ने BNS और एंटी करप्शन की संगीन धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी, हो सकता है आजीवन कारावास

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि, कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ उत्कृष्ट बैठक। हमने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप, हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है और मुझे आशा है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी अधिक विकसित होगी।

 

Advertisement