नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) की शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने अक्षय से हाथ मिलाते हुए पूछा कि कैसे हो भाई?’ दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। यह मुलाकात एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम के दौरान हुई।
पढ़ें :- पीएम मोदी के शासन में 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का तंज, बोले-मोदी जी अवतार हैं, अंधभक्तों चिंता मत करो, वो 3047 तक बना देंगे विकसित भारत
बॉलीवुड के खिलाड़ी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें अक्षय कुमार मुस्कुराते हुए पीएम का हाथ पकड़े दिखाई दिए। अक्षय ने लिखा, ‘नए भारत की प्रगति पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणादायक बातों को सुनने का अवसर मिला।’ वीडियो में पीएम मोदी और अक्षय गर्मजोशी से मिलते दिखे। दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई।