Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi shares a playlist Ram Bhajans : पीएम मोदी ने शेयर की भगवान राम के  62 भजनों की प्लेलिस्ट , लिखा – श्रद्धा की एक डोर में पिरोता है

PM Modi shares a playlist Ram Bhajans : पीएम मोदी ने शेयर की भगवान राम के  62 भजनों की प्लेलिस्ट , लिखा – श्रद्धा की एक डोर में पिरोता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

PM Modi shares a playlist Ram Bhajans : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शुक्रवार को 62 से अधिक गानों के साथ राम भजनों की एक प्लेलिस्ट साझा की है।  पीएम मोदी ने प्लेलिस्ट का लिंक शेयर करते हुए लिखा प्रत्येक भजन भाषा से परे है जो हमें श्रद्धा की एक डोर में पिरोता है।

पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने प्लेलिस्ट का लिंक दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें उनके पसंदीदा राम भजन भी शामिल हैं, जो पिछले कुछ दिनों में उन्हें लोगों से प्राप्त हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इससे लोग भगवान राम के सार्वभौमिक आह्वान का अनुभव कर सकते हैंए क्योंकि प्रत्येक भजन भाषा से परे है और श्रद्धा से एकजुट होता है।

 

 

प्रधानमंत्री ने सूरीनाम तथा त्रिनिदाद और टोबैगो सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त हुए भजनों के लिंक भी साझा किए।
उन्होंने कहा कि समय और स्थान की विभिन्नताओं के बावजूद भारत की परंपराओं का हृदय विश्व के कई हिस्सों में जोर से धड़कता है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान
Advertisement