नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही पुतिन की प्रतिक्रिया जानी। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है।
पढ़ें :- सौरव गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को इस्तीफे के संदेश भेजने के दावों का किया खंडन कहा- 'अफवाह फैलाई जा रहीं'
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, आज राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर मेरी अंतर्दृष्टि पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
Spoke with President Putin today. Discussed measures to further strengthen Special and Privileged Strategic Partnership. Exchanged perspectives on the Russia-Ukraine conflict and my insights from the recent visit to Ukraine. Reiterated India’s firm commitment to support an early,…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2024
पढ़ें :- US-ईरान जंग के बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पाकिस्तान को दिखाया आईना,कहा-वह मध्यस्थ नहीं, कूरियर सर्विस है
विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पिछले महीने रूस की अपनी सफल यात्रा को याद किया। दोनों नेताओं ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।