Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त किया। साथ ही कहा कि भाजपा सभी राज्यों में विजयी होगी और सरकार बनायेगी। एक न्यूज एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि जनता का भाजपा की तरफ झुकाव है। हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेंगे।

पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश

पीएम ने कहा कि हम सत्ता में होते हैं तो सबका साथ, सबका विका के मंत्र पर काम करते हैं। वहीं, यूपी को लेकर पीएम ने कहा कि अब यहां की जनता ने ‘एक बार आओ, एक बार जाओ’ की व्यवस्था नकार दिया है। अब जनता भाजपा की सामूहिक नेतृत्व पर भरोसा करती है। हमें एक साथ मिलकर काम करने की आदत है।

इस दौरान पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, लोग समझदार हैं जो इनके जाल में नहीं आएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, पिछले 50 साल में उन्होंने केवल देश को बांटने का काम किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे। ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है। सार्वजनिक जीवन में जितनी अधिक प्रतिभा आए वो जरूरी है।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटरव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर
Advertisement