Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Poland cold :  पोलैंड में कड़ाके की ठंड  ,  50 से ज़्यादा लोगों की मौत

Poland cold :  पोलैंड में कड़ाके की ठंड  ,  50 से ज़्यादा लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Poland cold :  यूरोपीय देशों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पोलैंड में शीतलहर और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड अपने चरम पर है। इस वजह से देश में कई जगह तापमान काफी कम हो गया है। नागरिकों का हाल बेहाल हैं। देश में कड़ाके की ठंड के कारण अब तक 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें :- 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, स्वागत पर एयरपोर्ट पहुंचे ट्रंप

50 से ज़्यादा लोगों की मौत
मौसम के बिगड़ते हालात के बीच देश के आंतरिक मामलों और प्रशासन के उपमंत्री विस्लाव श्चेपान्स्की (Wieslaw Szczepanski) ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि मरने वालों की संख्या 54 पहुंच चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर ठंड का असर इसी तरह बना रहा, तो मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

हाइपोथर्मिया के 36 मामले आए सामने
पोलैंड में कड़ाके की ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया (Hypothermia) के 36 मामले सामने आए हैं। हाइपोथर्मिया में शरीर बहुत ज़्यादा ठंड हो जाता है और इससे मौत का भी खतरा होता है।

श्चेपान्स्की ने कड़ाके की ठंड वाले इलाकों में रह रहे लोगों को ज़्यादा तापमान वाली जगह जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही गर्म कपड़े, गर्म पेय और पर्याप्त ईंधन साथ रखने के लिए कहा।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक , कंधार में जोरदार धमाका
Advertisement