Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस स्मृति दिवस: सीएम योगी बोले-पुलिस की सक्रियता का परिणाम है प्रदेश से खत्म हुआ संगठित अपराध

पुलिस स्मृति दिवस: सीएम योगी बोले-पुलिस की सक्रियता का परिणाम है प्रदेश से खत्म हुआ संगठित अपराध

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कर्तव्य पालन के मार्ग में सर्वोच्च बलिदान देने वाले समस्त निष्ठावान एवं प्रतिबद्ध पुलिस कार्मिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो जाए आपके भरोसे और उम्मीद से कभी समझौता नहीं करूंगी...टिकट कटने के बाद बोलीं श्रीकला

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल के जवान निरंतर सेवा में लगे रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के योगदान के लिए यूपी पुलिस की सराहना की। साथ ही कहा कि, अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति और पुलिस की सक्रियता का परिणाम है कि आज प्रदेश में संगठित अपराध समाप्त हो गया है।

पढ़ें :- संभल के मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो वायरल, कांग्रेस और सपा ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

ऐसे अपराधी या तो जेल में बंद हैं अथवा गिरफ्तारी के दौरान मारे गए। प्रदेश में महिलाएं- बालिकाएं, कमजोर वर्ग और व्यापारी आज सुकून से हैं। हर पर्व-त्योहार शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हो रहा है। समाज में समरसता है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने मोटरसाइकिल भत्ता को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है।

इसके साथ ही पुलिस विभाग को भी ई-पेंशन पोर्टल की सेवाओं का उपहार दिया। दीवाली से ठीक पहले पुलिस के जवानों के बीच मौजूद मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सहूलियत को देखते हुए ₹5,00,000 से अधिक के चिकित्सा खर्च प्रतिपूर्ति की स्वीकृति पुलिस महानिदेशक स्तर से होने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अभी तक इसके लिए शासन स्तर पर कार्यवाही होती थी, जिससे अनावश्यक विलम्ब होता था, अब ऐसा नहीं होगा।

पढ़ें :- BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, इसकी रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार: राहुल गांधी

 

Advertisement