MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक शख्स के घर से भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की गईं हैं। बरामद किए गए नोट 5, 10 और 20 रुपये मूल्य के बताए जा रहे हैं। इन नोटों की तादाद इतनी ज्यादा है कि पुलिस उन्हें अबतक गिन नहीं पाई है। वहीं, पुलिस ने नोटों को जब्त कर आयकर विभाग (Income Tax Department) को इस मामले की सूचना दे दी है।
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को भोपाल के पंत नगर कॉलोनी में कैलाश खत्री (Kailash Khatri) नाम के एक शख्स के घर से भारी मात्रा में कैश (Large Amount of Cash) बरामद किया है। इस मामले में डीसीपी भोपाल जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी का दावा है कि वह पिछले 18 साल से मनी एक्सचेंज (Money Exchange) का कारोबार कर रहा है, जिसके तहत वह 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये मूल्यवर्ग के क्षतिग्रस्त नोटों (Damaged Currency notes) के बदले अपना कमीशन लेकर ग्राहकों को नए नोट (New Currency Notes) उपलब्ध कराता है।
डीसीपी ने आगे बताया कि हालांकि, आरोपी के पास से ऐसा कोई दस्तावेज (Document) नहीं मिला है, जिससे पता चले कि वह ऐसा करने के लिए अधिकृत हो। इसलिए, कार्रवाई अभी भी चल रही है। आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, आयकर विभाग (Income Tax Department) का कहना है कि अगर कैश 10 लाख रुपये से अधिक होगा तो वे इसका संज्ञान लेंगे…अभी गिनती चल रही है।