Bengal EVM Strong Room Controversy : पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले आए एक्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। लेकिन, मतगणना से पहले ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का मुद्दा गरमाया हुआ है। टीएमसी ने गुरुवार रात बिना जानकार ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और उसमें संदिग्ध लोगों के घुसने का गंभीर आरोप लगाया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने दावा है कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा के लोगों के साथ बैलट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
पढ़ें :- TMC में हुई बड़ी टूट: बागी सांसद खुलकर आए सामने, लोकसभा स्पीकर से मिले, इस पार्टी में करेंगे विलय
जानकारी के अनुसार, कोलकाता में टीएमसी के कई नेता गुरुवार रात अपने समर्थकों के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। इस केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम रखी गयी हैं। इस बीच, सीएम ममता बनर्जी भी कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं। जहां पर वह करीब 4 घंटे तक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर रहीं। फिर देर रात बाहर आकर सीएम ममता ने मीडिया से कहा, “अगर ईवीएम लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।” हालांकि, चुनाव आयोग ने बैलट बॉक्स खोलने की कोशिशों के आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी ईवीएम सुरक्षित हैं।
ALARMING This is the murder of democracy in broad daylight.
CCTV footage has exposed how @BJP4India, in active collusion with the @ECISVEEP, is opening ballot boxes without the presence of any relevant party stakeholders. This is gross electoral fraud being committed openly… pic.twitter.com/aSe36kGKPI
पढ़ें :- मैं केवल अपने क्षेत्र के लोगों को जवाब दूंगी...एक सवाल पर बोलीं सयानी घोष
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026