Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Poornima tips : पूर्णिमा पर इन गलतियों को करने से बचे, तामसिक भोजन ना करें

Poornima tips : पूर्णिमा पर इन गलतियों को करने से बचे, तामसिक भोजन ना करें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Poornima tips : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है। इस पवित्र तिथि के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्‍मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। सावन में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष फल है। इस बार सावन महीने में अधिक मास पड़ा है इस कारण सावन 59 दिन का है। 2 महीने का सावन होने के कारण इस साल 2 सावन पूर्णिमा और 2 सावन अमावस्या पड़ रही हैं। आज 1 अगस्त 2023 को सावन की पहली पूर्णिमा है। पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करने और कुछ कार्यों से परहेज करने आवश्यकता होती है। इस दिन  पवित्र नदी का स्नान और चंद्र दर्शन का विशेष फल है।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

1.पूर्णिमा  तिथि के दिन व्रत उपवास में तामसिक भोजन ना करें। प्याज, लहसुन, नॉनवेज, शरीर आदि चीजों का सेवन करना बिल्कुल ना करें, अन्यथा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी नाराज हो सकते हैं।

2. सावन पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते ना तोड़ना, बल्कि तुलसी के पत्ते छुएं ही नहीं. तुलसी मां लक्ष्मी का रूप है, पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना मां लक्ष्‍मी और भगवान विष्णु को नाराज कर देता है।

3. सावन पूर्णिमा के दिन काले कपड़े नहीं पहनें। इस दिन सफेद कपड़े या पीले कपड़े पहनना शुभ होता है।

पढ़ें :- Vaishakh Purnima 2024 : वैशाख पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की करें पूजा , धन-धान्य के भंडार भर जाते है
Advertisement