Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Prana Pratishtha of Ayodhya Ramlala : सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Prana Pratishtha of Ayodhya Ramlala : सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

By अनूप कुमार 
Updated Date

Prana Pratishtha of Ayodhya Ramlala : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यजमान के रूप में पूजा की। सोने तथा फूलों से सजी 51 इंच की रामलला की मूर्ति की पहली छवि सामने आई है। विग्रह मे रामलला के सिर पर स्वर्णमुकुट है और गले में हीरे. मोतियों का हार है। इसके अलावा कानों में कुंडल सुशोभित हैं। हाथ में स्वर्ण धनुष.बाण  हैं। रामलला पीली धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया। श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है। नव निर्मित राम मंदिर परिसर मे राम धुन के साथ मंगल गान से अलौकिक वातावरण बना हुआ है। इस ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनने क लिए देश विदेश से तमाम नामचीन हस्तियांप्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंची हुयी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामलला की मूर्ति की आरती की गई। इस दौरान गर्भगृह में पीएम मोदी, मोहन भागवत मौजूद हैं। बता दें कि मुख्य यजमान पीएम मोदी के अलावा अतिथियों ने भी आरती की।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

रामनगरी को फूलों से सजाया गया है। ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने तमाम हस्तियां रामनगरी पहुंची हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चनए उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत देश.दुनिया की तमाम हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनने अयोध्‍या पहुंचीं। सूर्यवंशी श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान का दर्शन करने के लिए बेताब हैं।

सीएम योगी मंदिर परिसर में सुबह ही पहुंच गए और उन्होंने वहां मेहमानों का स्वागत किया। बतौर मेजबान सीएम योगी ने राजनीति, कला, खेल, साहित्य, फिल्म जगत, उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों का ससम्मान सत्कार किया। वह सुबह ही मंदिर परिसर में पहुंच गए और आए हुए मेहमानों से मिले।

पढ़ें :- Diwali Maa Lakshmi Pujan: देवी लक्ष्मी को उनके प्रिय फूलों से करें प्रसन्न , भर जाएंगे धन भंडार

इससे पहले सुबह 8 बजे से ही मेहमानों का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया। सभी मेहमानों को जन्मभूमि पथ होते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाया गया। उन्हें रामनामी पटका पहनाया गया। इसके बाद निर्धारित स्थान पर बैठाया गया। मेहमानों में सांसद हेमामालिनी, रजनीकांत, कंगना रनौत, चिरंजीवी, उनके पुत्र रामचरन, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, साइना नेहवाल, कट्रीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जैकी श्राफ, देवकीनंदन ठाकुर,रणदीप हुड्डा समेत अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि ऐतिहासिक कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। इस बीच, सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति भी दी।

Advertisement