Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, जानिए कारण…

कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, जानिए कारण…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की लंबे समय से अटकलें थीं। वहीं, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) कांग्रेस (Congress) में शामिल नहीं होंगे। मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्कता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

रणदीप सुरजेलवा ने ट्वीट कर बताया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से 2024 के लिए एक एक्शन ग्रुप बनाया गया था, प्रशांत किशोर को भी इसी ग्रुप का हिस्सा बनाने और तमाम जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया गया। लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। हम उनके प्रयास और पार्टी को दिए गए सुझावों का सम्मान करते हैं।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम ने आज किया नामांकन,चुनावी मौसम में आई गर्माहट
Advertisement