Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिं​ह के मुख्य सलाहकार बने प्रशांत किशोर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिं​ह के मुख्य सलाहकार बने प्रशांत किशोर

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। प्रशांत किशोर ने वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी। वर्तमान में किशोर की कंपनी, इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मदद कर रही है। किशोर ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के लिए अभियान की कमान संभाली थी। इसके बाद प्रशांत हमें नयी भूमिका में नजर आयेंगे।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार बनाये गये हैं। पंजाब कैबिनेट ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। प्रशांत किशोर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी है। अमरिंदर ने ट्वीट किया, यह बताते हुए खुश हूं कि प्रशांत किशोर अब मेरे प्रधान सलाहकार होंगे। पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।

 

Advertisement