Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: दरोगा की पत्नी ने दरवाजा बंद कर फांसी लगाई, पत्नी हाईकार्ट में अध्विक्ता थी

प्रयागराज: दरोगा की पत्नी ने दरवाजा बंद कर फांसी लगाई, पत्नी हाईकार्ट में अध्विक्ता थी

By Harsh 
Updated Date

प्रयागराज : धूमनगंज इलाके में हाईकोर्ट की एक महिला अधिवक्ता की मौत से हड़कंप मच गया। 33 वर्षीय कंचन सिंह पारस ग्रीन अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में मृत मिलीं। उनके पति जितेंद्र सिंह पुलिस विभाग में उप निरीक्षक हैं और नीवां चौकी प्रभारी के पद पर तैनात बताए गए हैं।

पढ़ें :- सावधान! ट्रेन में अजनबियों पर भरोसा पड़ा भारी, प्रयागराज स्टेशन से नौ वर्षीय बच्ची गायब, GRP ने सतना से किया बरामद

पुलिस के पहुंचने के बाद फ्लैट की जांच की गई और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कंचन ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात में हुआ विवाद, फिर कमरे में चली गईं कंचन

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद कंचन कमरे के अंदर चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद एक पारिवारिक परिचित ने जितेंद्र को फोन कर बताया कि कंचन ने उसे संदेश भेजा है कि वो सुसाइड करने वाली है।

इसके बाद जितेंद्र ने कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान कंचन को कमरे में मृत पाया गया।  सूत्रों के मुताबिक कंचन के माता-पिता 3 दिन से य​हीं थे, शनिवार शाम ही कानपुर लौटे थे।

पढ़ें :- भाजपा राज में महाकुंभ के नाम पर 1 लाख करोड़ डकारा गया : अखिलेश यादव

एक मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के मुताबिक यह बताया कि घटन के वक्त कंचन घर पर अकेले थी, दरोगा पति ड्यूटी में थे तभी फांसी लगाने से पहले कंचन ने जीतेंद्र को वीडियो कॉल किया था। उसने जितेन्द्र को आत्महत्या की बात भी कही थी। जिसके बाद जितेन्द्र ने पड़ोसी को कॉल कर फ्लैट में भेजा था।

शादी के बाद प्रयागराज में रह रही थीं

कंचन सिंह मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं और इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के तौर पर प्रैक्टिस करती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक वह पति जितेंद्र सिंह के साथ पारस ग्रीन अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल पर रहती थीं। दोनों की लव मैरिज करीब दो वर्ष पहले हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement