Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj Magh Mela : बसंत पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Prayagraj Magh Mela : बसंत पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

By Abhimanyu 
Updated Date

Prayagraj Magh Mela : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में चल रहे माघ मेला में बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंच रही है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगा ली हैं। यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है। बसंत पंचमी और स्नान पर्व को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है।

पढ़ें :- क्या संतों का गुस्सा किसी बड़ी क्रांति की करेगा शुरुआत? धर्म नगरी प्रयागराज पर टिकी पूरी दुनिया की नजरें

समाचार एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर एक करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज मेला अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार देर रात से ही संगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने लगे थे, और शुक्रवार सुबह 8 बजे तक करीब 1.04 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में पवित्र स्नान किया।

तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रयागराज में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है, क्योंकि माना जाता है कि यह शहर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी का संगम है। उन्होंने कहा कि इस दिन पारंपरिक रूप से पीले कपड़े पहने जाते हैं, पीली चीज़ों का दान किया जाता है और देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

Advertisement