प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Uttar Pradesh Secondary Education Directorate) में रविवार को आग लग गई है। इसमें एडेड विद्यालयों (Aided Schools) की रखी गईं पांच हजार से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां (Fire Brigade Vehicles) मौके पर पहुंच गई हैं।
पढ़ें :- Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच
निदेशालय के एक कमरे में लगी आग, जहां विद्यालयों के पंजीकरण और मान्यता से संबंधित तमाम दस्तावेज रखे गए थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। शिक्षा निदेशालय (Education Directorate) की पत्थर बिल्डिंग के लेखा अनुभाग कक्ष नंबर 14, 15 और 16 में आग आग लगी थी।