Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के बांदा जेल से कैदी फरार होने का मामला, अंदर ही छिपा मिला कैदी

यूपी के बांदा जेल से कैदी फरार होने का मामला, अंदर ही छिपा मिला कैदी

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

बांदा। जिला जेल बांदा से रविवार शाम से कारागार में बहुत तलाशी के बाद भी न मिलने के कारण पलायित मान लिया गया बंदी विजय आरख पुत्र रामकिशोर कारागार के अंदर ही छुपा हुआ पाया गया।

उपमहानिरीक्षक कारागार प्रयागराज परिक्षेत्र ने बताया कि वह आज कारागार मुख्यालय के निर्देश पर घटना की जांच करने के लिए कारागार पहुंचे थे। इस दौरान वह संपूर्ण कारागार का निरीक्षण कर रहे थे,चप्पे चप्पे में कारागार कर्मियों से बन्दी को खोजवा रहे थे। तभी डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि उक्त बंदी अंदर बगिया में बड़ी बड़ी घास के नीचे सांस रोक कर छुपा मिला।

त्रिपाठी के अनुसार यह बन्दी कारागार के कृषि फॉर्म में कार्य करता था। वहां उसने एक बड़े बांस को पड़े देखा था जिसकी सहायता से कल उसने भागने का विचार किया और बैरक की छत पर चढ़ कर बांस की सहायता से सर्किल वाल से तो कूद गया किन्तु कूदने से उसके कमर में काफी चोट लग गयी। वह कारागार की ऊंची मेन वाल फांदने के काबिल नहीं रहा ऐसे में पकड़े जाने पर मारे पीटे जाने के भय से ऊंची ऊंची घास में कल से ही भूखा प्यासा छुपा रहा। डीजी जेल आनंद कुमार ने बंदी को कारागार के अंदर ही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement