Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Priyanka Chopra Baby First Pic: प्रियंका ने पहली बार शेयर की नन्ही शहजादी की तस्वीरें, क्यूट पिक्चर्स हुई वायरल

Priyanka Chopra Baby First Pic: प्रियंका ने पहली बार शेयर की नन्ही शहजादी की तस्वीरें, क्यूट पिक्चर्स हुई वायरल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Priyanka Chopra Baby First Pic: मंगलवार का दिन ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के चाहने वालों के लिए खुशी का पल लेकर आया है. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का फेस रिवील किया है.

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

आपको बता दें, प्रियंका की बेबी मालती का क्यूट फेस देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. आलम ये है कि नन्ही शहजादी मालती मैरी चोपड़ा (Little Princess Malti Mary Chopra) के क्यूट चेहरे को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.

30 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने हसबैंड और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस (Nick Jonas) और उनके भाईयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट में नजर आई.

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी चोपड़ा के चेहरे की झलक फैंस को पहली बार देखने को मिली है. दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है.

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

इस वीडियो में प्रियंका स्टेज पर मौजूद निक जोनस के सामने बेबी मालती को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं. जिसके चलते प्रियंका की बेटी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है. प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर फैंस काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं बेबी मालती के फेस को देखने के बाद फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.

पढ़ें :- Britney Spears pic: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद टॉपलेस होकर सड़क पर उतरीं ब्रिटनी स्पीयर्स

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) का फेस को देखकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- ‘अरे वाह बेबी मालती का चेहरा पहली बार दिखाई दिया, हाय नजर उतार लूं.’

दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा है- ‘बेबी वाकई में बेहद क्यूट और प्यारी हैं.’ इस तरह से तमाम फैंस प्रियंका की बेटी की पहली झलक देखकर खुशी में झूम उठे हैं.

 

Advertisement