Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता, लोगों से की ये अपील

प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता, लोगों से की ये अपील

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से महामारी से बचने के लिये सावधानी बरतने की अपील की है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से इस महामारी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से कहा है कि वो अपने आस-पास के लोगों से बात करें। साथ ही मामले की गंभीरता को समझाने की कोशिश करें। हम इसे हल्के में नहीं ले सकते।

प्रियंका ने लिखा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है। मैं देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरों और कहानियों को देख रही हूं जो बहुत डरावनी हैं.. स्थिति नियंत्रण से बाहर है और हमारी चिकित्सा व्यवस्था एक टूटने वाले बिंदु पर है।कृपया घर पर रहें.. मैं आपसे घर रहने की विनती करती हूं। इसे अपने, अपने परिवार, दोस्तों, समुदाय और अपने फ्रंटलाइन के कार्यकर्ताओं के लिए भी जरूरी समझें। हर एक डॉक्टर और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता एक ही बात कह रहे हैं कि घर पर रहें।

प्रियंका ने लिखा कि सुनिश्चित करें आपके जानने वाला हर व्यक्ति घर पर रहे। अगर आप बाहर जाते हैं तो मास्क पहनें। अपने आस-पास के लोगों से बात करें और मामले की गंभीरता को समझाने की कोशिश करें। हम इसे हल्के में नहीं ले सकते। जब भी आपकी बारी आए, वैक्सीन लगवाएं। यह सब करने से हमारे मेडिकल सिस्टम का बोझ कम होगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Advertisement