Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Priyanka Gandhi in Himachal: हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी, आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

Priyanka Gandhi in Himachal: हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी, आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Priyanka Gandhi in Himachal: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को हिमाचल में आपदा पीड़ितों से मुलाकात के लिए पहुंची। आपदा पीड़ितों से मिलने के बाद उन्होंने उनका दुख दर्द साझा किया। इस दौरान पीड़ितों ने उनको आपदा में जुए जानमाल और नुकसान के बारे में जानकारी दी। प्रियंका गांधी ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस मुश्किल हालात में हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, हिमाचल सरकार आपदा से निपटने के लिए अपने स्तर पर लोगों की लगातार मदद कर रही है। लेकिन केंद्र सरकार यदि इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो राज्य को बहुत मदद मिलेगी। मेरी मोदी सरकार से अपील है कि वे सेब के किसानों के लिए भी नीतियों में बदलाव करे।

बता दें कि, कांग्रेस महासचिव हिमाचल में कुल्लू, मनाली और मंडी के देवरी गांव पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी थे। प्रियंका गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

पढ़ें :- हम 'अग्निवीर योजना' को खत्म कर देंगे, सेना में फिर से पुरानी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी: राहुल गांधी

 

Advertisement