Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रियंका गांधी बोलीं-‘कांग्रेस ने लंबी लकीर खींची’, पीएम मोदी ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दी

प्रियंका गांधी बोलीं-‘कांग्रेस ने लंबी लकीर खींची’, पीएम मोदी ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दी

By संतोष सिंह 
Updated Date

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन (National Convention of Congress)को रविवार को संबोधित करते हुए महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गांव से लेकर ब्लाक तक जाएं और पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कांग्रेस का नेता और कार्यकर्ता किसके लिए लड़ रहा है? उन्होंने कहा कि यह काम भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने किया। कश्मीर में थे तो उन महिलाओं ने कहा कि तीन साल से उनमें घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं थी। इस यात्रा ने उन्हें हिम्मत दी।

पढ़ें :- अगर जरा भी गलती हुई तो ये राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का काम करेंगे, रामगोपाल यादव के बयान पर अमित शाह का पलटवार

प्रियंका ने कहा कि हमें अपने गिले शिकवे दूर करने पड़ेंगे। कांग्रेस जितने भी प्रस्ताव ला रही है, यह सब बात पब्लिक तक पहुंचाना आपका काम है। नौजवानों के रोजगार कम होते जा रहे हैं, यह सब बातें पब्लिक तक पहुंचनी हैं। जितने दल हैं, जिनकी विचारधारा इनके विपरीत है, वो आगे आएं और उनसे लड़ें।’ प्रियंका ने कहा कि सबको कांग्रेस से बहुत उम्मीद है। नए लोगों को जोड़िए। हमें मिसाल बनाना चाहिए कि राजनीति कैसे होनी चाहिए?

मोदी सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने मोदी सरकार (Modi Government) पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी (PM Modi) ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी। बिजनेसमैनों का हजारों करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। चुनाव करीब हैं, इसलिए विपक्षी दल एक साथ आएं। देश को कांग्रेस से काफी उम्मीद हैं। प्रियंका ने कहा कि देश को नकारात्मक तरीके की राजनीति से बाहर आना होगा। कांग्रेस नेताओं को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) परेशान कर रही है।

पढ़ें :- अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए

 

 

 

Advertisement