1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Jyestha month 2024 : ज्येष्ठ माह में स्नान-दान और तप से सासे पाप धुल जाते हैं,देंखे व्रत-त्यौहार की लिस्ट

Jyestha month 2024 : ज्येष्ठ माह में स्नान-दान और तप से सासे पाप धुल जाते हैं,देंखे व्रत-त्यौहार की लिस्ट

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह वर्ष का तीसरा महीना है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह की पूर्णिमा पर ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बनने से इस माह को ज्येष्ठ और जेठ कहा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jyestha month 2024 :  हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह वर्ष का तीसरा महीना है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह की पूर्णिमा पर ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बनने से इस माह को ज्येष्ठ और जेठ कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है , इसमें शनि जयंती , वट सावित्री व्रत , निर्जला एकादशी आदि व्रत-पर्व आएंगे। इस मास में स्नान-दान और तप करने से साधक को बहुत लाभ मिलता है। आइए जानते हैं ज्येष्ठ माह के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

इस साल 2024 में ज्येष्ठ माह 24 मई 2024 से शुरू हो रहा है, इसका समापन 23 जून 2024 को होगा। इस महीने में जल का दान करने से व्यक्ति के सासे पाप धुल जाते हैं और उसकी समस्त मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है।

ज्येष्ठ महीने का कैलेंडर 2024 (Jyestha Month 2024 Vrat Festival)

24 मई 2024 (शुक्रवार) – नारद जयंती, ज्येष्ठ माह शुरू
26 मई 2024 (रविवार) –  संकष्टी चतुर्थी
28 मई 2024 (मंगलवार) – पहला बड़ा मंगल
29 मई 2024 (बुधवार) – पंचक शुरू
2 जून 2024 (रविवार) – अपरा एकादशी
4 जून 2024 (मंगलवार) – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 जून 2024 (गुरुवार) – ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
9 जून 2024 (रविवार) – महाराणा प्रताप जयंती
10 जून 2024 (सोमवार) – विनायक चतुर्थी
14 जून 2024 (शुक्रवार) – धूमावती जयंती
15 जून 2024 (शनिवार) – मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
16 जून 2024 (रविवार) – गंगा दशहरा
17 जून 2023 (सोमवार) – गायत्री जयंती
18 जून 2024 (मंगलवार) – निर्जला एकादशी
19 जून 2024 (बुधवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 जून 2024 (शनिवार) – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...