Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्याज की बढ़ती कीमत पर प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार का निशाना, कहा-आदमी त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा?

प्याज की बढ़ती कीमत पर प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार का निशाना, कहा-आदमी त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्याज के बढ़ते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भारत दूसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है। इसके बाद भी यहां पर प्याज के दाम में बढ़ोत्तरी क्यो हो रही? प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा कि, आदमी क्या खायेगा और क्या खिलायेगा? त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा? सरकार जवाब दे।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि, दीवाली सप्ताह-भर दूर है, लेकिन खाने-पीने की चीज़ों के दाम में पहले से आग लगी हुई है। प्याज की कीमत अचानक बहुत तेज बढ़ने लगी है, जबकि INDIA दूसरा सबसे बड़ा प्याज-उत्पादक देश है। पिछले बरस हमारे किसान भाइयों ने 31 लाख मीट्रिक टन प्याज पैदा किया है। वह कहाँ है? जगत सेठ के गोदाम में? या रखरखाव की लापरवाही में सड़ गया सरकारी गोदाम में?

पढ़ें :- अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड , तो 20 मई को आप किसी भी वैध आईडी से कर सकते हैं मतदान : राकेश कुमार

इसके साथ ही कहा, दूसरी ओर, चीनी के अलावा अरहर और उड़द की दालें भी नागरिक की पहुंच के बाहर चल रही हैं। आदमी क्या खायेगा और क्या खिलायेगा? त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा? सरकार जवाब दे।

Advertisement