Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी का निशाना, कहा-BJP सरकार काम के नाम पर जीरो है, इसलिए दाम के दम पर खरीद-फरोख्त…

प्रियंका गांधी का निशाना, कहा-BJP सरकार काम के नाम पर जीरो है, इसलिए दाम के दम पर खरीद-फरोख्त…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा (BJP) काम के नाम पर जीरो है इसलिए दाम के दम पर खरीद फरोख्त करती है। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजागारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

सोमवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, ‘महंगाई चरम पर है, भाजपा सरकार के पास जनता को राहत देने का कोई तरीका नहीं। बेरोजगारी चरम पर है, भाजपा सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने का कोई तरीका नहीं। भाजपा सरकार काम के नाम पर जीरो है, इसलिए दाम के दम पर खरीद-फरोख्त करके जनता के बीच जाने की तैयारी है‘।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। प्रियंका गांधी भी लगातार सरकार पर निशाना साधती रहती हैं।

 

पढ़ें :- अग्निवीर योजना जबरन लागू कर के मोदी सरकार ने लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया : मलिकार्जुन खरगे
Advertisement