1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अग्निवीर योजना जबरन लागू कर के मोदी सरकार ने लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया : मलिकार्जुन खरगे

अग्निवीर योजना जबरन लागू कर के मोदी सरकार ने लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया : मलिकार्जुन खरगे

लोकसभा चुनाव के चार चरण के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। कांग्रेस की तरफ से लगातर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद अग्निवीर योजना को बंद कर दिया जायेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चार चरण के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। कांग्रेस की तरफ से लगातर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद अग्निवीर योजना को बंद कर दिया जायेगा।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि, अब देशभक्ति का मोल केवल 4 वर्ष नहीं रहेगा, कांग्रेस अग्निवीर योजना बंद करेगी। अग्निवीर योजना जबरन लागू कर के मोदी सरकार ने लाखों युवाओं का भविष्य दाव पर लगा दिया है। क़रीब डेढ़ लाख ऐसे युवा हैं जिन्हें सामान्य भर्ती प्रणाली में सैन्य बलों में प्रवेश की स्वीकृति मिली थी, पर चयनित होने के बाद भी उन्हें दाख़िला नहीं मिला।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, अग्निवीर न केवल युवा देशभक्तों को 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बेरोज़गारी के अंधेरे में ढकेलती है, एक अग्निवीर उन सभी प्रकार की चिकित्सा, वित्तीय सहायता, पेंशन, पूर्व सैनिक का दरजा, बच्चों के लिए छात्रवृत्तियों का लाभ नहीं उठा सकता जो की एक रेग्युलर चयनित सैनिक को मिलती है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के लिए हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है, और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे प्रतिभाशाली देशभक्त युवाओं को हमारी सेनाओं में स्थायी प्रवेश मिले।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...