उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक साइको किलर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कुलदीप गंगवार है।वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज समुआ का रहने वाला है। पूछताछ में साइको किलर ने कुबूल किया कि उसे औरतों से नफरत थी। इसलिए उन्हें दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार देता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाही और शीशगढ़ में पिछले 13 महीनों में नौ महिलाओं को गला घोंट कर मौत के घाट उतार देता था।
पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साइको किलर अपनी उम्र से बढ़ी महिलाओं से जान पहचान बढ़ाता था। इसके बाद सेक्स की डिमांड करता था, जो महिला इंकार कर देती थी उसी की साड़ी या दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर देता था। लाश को खेत या झाड़ियों के पीछे फेंक देता था। जिन महिलाओं की हत्या की गई सभी की उम्र 45 से 55 के बीच है।
ये है कुलदीप गंगवार। ये सुनसान इलाके में महिलाओं को रोकता था। उनसे सेक्स करने के लिए बोलता था। मना करने पर चुनरी, दुपट्टे या साड़ी से गला घोंटकर मार देता था।
UP के जिला बरेली में इस तरह कुल 9 महिलाओं के मर्डर हुए। बरेली पुलिस ने इसे “ऑपरेशन तलाश” नाम दिया। 22 टीमें बनाई। 1500… https://t.co/ZmIHlO6k4k pic.twitter.com/njwBT4B9gd
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 9, 2024
पढ़ें :- ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के लिए जैसे घर से निकले अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में ,'वह पूछते रहे मैंने किया क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने जांच के दौरान पता चला कि कुलदीप की एक सौतेली मां थी, जो उसे बचपन में बहुत प्रताड़ित करती थी। बात-बात पर डांट लगाती और गलती करने पर गला पकड़ लेती थी। इस वजह से बचपन से ही कुलदीप मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था।
उसे गलत आदतें पड़ गई थीं। जब उसकी शादी हुई, तो वो अपनी पत्नी के साथ भी हिंसक बर्ताव करता था। अपनी सौतेली मां का गुस्सा पत्नी पर निकालता था। उसकी गलत हरकतों की वजह से उसकी बीवी भी उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद उसे महिलाओं को लेकर एक कुंठा होने लगी।
इसके बाद वो महिलाओं को टारगेट करने लगा था। वह महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था। फिर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। नाकाम रहने पर गला घोंटकर महिलाओं को मौत के घाट उतार देता था।