पुणे। आईएएस पूजा खेडकर इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। आईएएस पूजा के बाद अब उनके माता-पिता की भी मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को गुरुवार सुबह पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इन्होंने एक किसान को धमकी दी और इस दौरान इनहोंने बंदूकर लहराते हुए धमकी दी थी। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। उन्हें पुणे लाया गया। यहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें :- एमएलसी पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा, अब सीएम पद को लेकर बढ़ा सस्पेंस
दरअसल, विवादित अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक जमीनी विवाद को लेकर मनोरमा हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही थीं। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, अब पुलिस ने मनोरमा को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि, 2023 बैच की आईएएस पूजा खेडकर पर पुणे में बतौर प्रोबेशन आईएएस अधिकारी रहते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई विशेषाधिकारों की मांग की, जो प्रोबेशन अधिकारियों को नहीं मिलते हैं। आईएएस पूजा ने अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया, महाराष्ट्र सरकार का स्टिकर लगाया और यहां तक कि लाल बत्ती भी लगाई।